Yojana Blog

Sarkari Yojana
LIVE -- SARKARI JOB FIND, SARKARI KAAM & YOJANA

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

बिहार सीमांचल में PM मोदी का दौरा, सियासत में मचेगी खलबली

kaish alam

By KAISH ALAM

Published on:

bihar-election-2025-pm-modi-visit-purnia-seemanchal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार के पूर्णिया जिले का दौरा करेंगे। सीमांचल क्षेत्र का अहम जिला होने के कारण यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करेंगे और एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि मोदी का यह दौरा तब हो रहा है जब बिहार का चुनावी माहौल तेजी से गर्म होता दिख रहा है।

क्यों अहम है सीमांचल?

सीमांचल क्षेत्र में कुल 24 विधानसभा सीटें हैं, जो पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में फैली हुई हैं। पिछले पांच विधानसभा चुनावों में इन सीटों पर किसी एक दल का दबदबा कायम नहीं रहा है। यही वजह है कि यह इलाका हमेशा से राजनीतिक रूप से निर्णायक भूमिका निभाता आया है।

बीजेपी के लिए यह इलाका उम्मीदों से भरा रहा है। पार्टी 2005 (अक्टूबर), 2010 और 2020 के चुनावों में यहां सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी थी। वहीं, कांग्रेस ने 2015 में आठ सीटें जीतकर सीमांचल में बढ़त बनाई थी। इससे पहले फरवरी 2005 के चुनाव में राजद ने छह सीटें जीतकर खुद को मजबूत स्थिति में रखा था। दिलचस्प यह है कि पिछली बार एआईएमआईएम (AIMIM) ने पांच सीटों पर जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया और दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

बीजेपी का प्रदर्शन

2010 में बीजेपी ने यहां 16 सीटों पर चुनाव लड़ा और 13 पर जीत हासिल की, यानी करीब 81 प्रतिशत की सफलता दर। 2020 में पार्टी ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा और आठ सीटों पर जीत दर्ज की, जो लगभग 73 प्रतिशत का स्ट्राइक रेट रहा। यह प्रदर्शन उस चुनाव में किसी भी पार्टी के लिए सबसे बेहतर रहा।

seemanchal

कांटे की टक्कर

सीमांचल की ज्यादातर सीटें बेहद छोटे अंतर से तय होती हैं। पिछली बार की 24 सीटों में से 10 सीटें 10 प्रतिशत से भी कम वोट अंतर से जीती गईं, जबकि नौ सीटों पर यह अंतर 20 प्रतिशत से कम रहा। साफ जीत केवल चार सीटों पर ही देखने को मिली। 2015 में भी यही तस्वीर रही थी, जब 14 सीटें 10 प्रतिशत से भी कम अंतर से तय हुई थीं।

Yojana Blog.IN

आपके उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अब एक ही स्थान पर—सरकारी योजनाएँ, सरकारी कामकाज, लाभार्थी अपडेट, आवेदन प्रक्रियाएँ और योग्यता विवरण। नवीनतम सूचनाएँ, अपडेट और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए Yojanablog.IN साइट पर जाएँ—सरकारी योजनाओं की दुनिया में आपका भरोसेमंद साथी।

Related Posts

kaish alam

KAISH ALAM

मैं KAISH ALAM एक हिंदी कंटेंट राइटर और डिजिटल रिसर्चर हूँ। मैं सरकारी योजना, सरकारी काम, Education News और Latest Jobs से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ सरल और भरोसेमंद भाषा में साझा करता हूँ, ताकि हर पाठक तक सही और अपडेटेड जानकारी समय पर पहुँच सके।

Leave a Comment