Yojana Blog

Sarkari Yojana
LIVE -- SARKARI JOB FIND, SARKARI KAAM & YOJANA

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

नेपाल में फेसबुक-यूट्यूब बैन पर आग बबूला Gen-Z, संसद में घुसा गुस्सा, कर्फ्यू लागू, 8 की मौत

kaish alam

By KAISH ALAM

Published on:

nepal protestors enter parliament against social media ban

काठमांडू: नेपाल में सोशल मीडिया बैन ने देश को हिला दिया है। फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सऐप बंद होने से नाराज़ युवा सड़कों पर उतर आए। खासकर Gen-Z का गुस्सा इतना भड़क उठा कि प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन तक घेर लिया। हालात बेकाबू होने पर काठमांडू समेत कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। इस दौरान पुलिस और युवाओं के बीच हुई झड़प में 8 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है।

क्यों भड़का गुस्सा?

नेपाल सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स (ट्विटर) और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बैन का ऐलान कर दिया था। वजह—इन कंपनियों ने तय समय सीमा में देश की आईटी मिनिस्ट्री में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। सरकार ने 28 अगस्त से 7 दिन का वक्त दिया था, लेकिन डेडलाइन खत्म होने तक किसी बड़ी कंपनी ने आवेदन नहीं किया। इसके बाद गुरुवार आधी रात से बैन लागू हो गया।

सरकार का साफ कहना है—बैन तभी हटेगा जब कंपनियां नेपाल में ऑफिस खोलेंगी और आधिकारिक रजिस्ट्रेशन कराएंगी।

nepal protestors enter parliament against

सड़क पर उतरे हजारों युवा

फेसबुक और व्हाट्सऐप रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। बैन से खासकर युवाओं और विदेश में पढ़ाई-नौकरी कर रहे नेपाली नागरिकों पर बड़ा असर पड़ा है। इसी नाराज़गी में हजारों युवा सड़कों पर आ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह सिर्फ सोशल मीडिया का मुद्दा नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ भी गुस्सा फूट रहा है।

पुलिस-प्रदर्शनकारी आमने-सामने

जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी, हालात काबू से बाहर होते गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। संसद, पीएम आवास और बड़े नेताओं के घरों के बाहर कड़ी बैरिकेडिंग कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, अगर हालात और बिगड़े तो सेना को भी मैदान में उतारा जा सकता है।

Yojana Blog.IN

आपके उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अब एक ही स्थान पर—सरकारी योजनाएँ, सरकारी कामकाज, लाभार्थी अपडेट, आवेदन प्रक्रियाएँ और योग्यता विवरण। नवीनतम सूचनाएँ, अपडेट और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए Yojanablog.IN साइट पर जाएँ—सरकारी योजनाओं की दुनिया में आपका भरोसेमंद साथी।

Related Posts

kaish alam

KAISH ALAM

मैं KAISH ALAM एक हिंदी कंटेंट राइटर और डिजिटल रिसर्चर हूँ। मैं सरकारी योजना, सरकारी काम, Education News और Latest Jobs से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ सरल और भरोसेमंद भाषा में साझा करता हूँ, ताकि हर पाठक तक सही और अपडेटेड जानकारी समय पर पहुँच सके।

Leave a Comment