हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को सोनीपत के सुभाष स्टेडियम में Mukhyamantri Antyodaya Parivar Utthan Yojana Phase-II की शुरुआत की और राज्य स्तरीय अंत्योदय उत्थान मेले का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सीएम नायाब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन पर चलते हुए सरकार गरीबों का जीवन स्तर उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि अंत्योदय मेला सिर्फ योजना बताने का मंच नहीं, बल्कि विकास, सहभागिता और उम्मीद का संगम है। मेले में आए परिवारों के चेहरों पर दिख रही उम्मीद ही सरकार की असली सफलता है।
Mukhyamantri Antyodaya Parivar Utthan Yojana Phase-II मे गरीबों की आय मे होगी वृद्धि
मुख्यमंत्री ने बताया कि गरीब परिवारों की आय बढ़ाने के लक्ष्य से यह योजना शुरू की गई है, जिससे जरूरतमंदों को सीधा लाभ मिल रहा है। यह Mukhyamantri Antyodaya Parivar Utthan Yojana समान अवसर, कौशल विकास, रोजगार और सम्मानजनक जीवन देने की एक व्यापक पहल है।
पहले चरण में 166 स्थानों पर अंत्योदय मेले लगाए गए थे। अब दूसरे चरण में भी पूरे प्रदेश में मेले चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएंगे।
सोनीपत की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित "अंत्योदय मेले" के विशेष क्षण pic.twitter.com/e1WvNQsO1Z
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 11, 2025
“परिवार मजबूत तो समाज मजबूत” — सीएम सैनी
सीएम ने कहा कि समाज की मजबूती परिवारों की मजबूती पर निर्भर है। यदि परिवार शिक्षित और सशक्त होंगे तो प्रदेश अपने आप विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना देरी और बिना भेदभाव के पहुंचे।
सीएम के अनुसार, इस योजना का फोकस परिवारों की क्षमता विकसित करना है। परिवारों को ऋण, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मेले में एक ही जगह पर दर्जनों विभागों की सेवाएं उपलब्ध हैं, जैसे–
- पेंशन
- बीपीएल सेवाएं
- राशन कार्ड
- स्वरोजगार ऋण
- कौशल विकास
- महिला सशक्तिकरण
- कृषि और पशुपालन
सरकार मौके पर ही समस्याओं का समाधान कर लाभ प्रदान कर रही है।
लक्ष्य: हर गरीब परिवार की आय ₹1.80 लाख प्रति वर्ष
सीएम ने बताया कि सरकार ने तय किया है कि गरीब परिवारों की वार्षिक आय कम से कम ₹1,80,000 की जाए। इसके लिए गरीब परिवारों को ऋण योजनाओं, कौशल विकास और दिहाड़ी रोजगार से जोड़ा जा रहा है। इस योजना में 19 विभागों की 49 योजनाएं शामिल हैं। इसके लिए एक पोर्टल भी बनाया गया है जहां जानकारी, पात्रता और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
महिलाओं के लिए बड़ी पहल: लाड़ो लक्ष्मी योजना
सीएम ने बताया कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ने दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना शुरू की है। अब तक दो किस्तों में 7 लाख से ज्यादा बहनों-बेटियों को ₹258 करोड़ की सहायता दी जा चुकी है।
मुफ्त इलाज, राशन कार्ड और स्वास्थ्य सेवाएं
- ऑटो-मोड में अब तक 41 लाख+ राशन कार्ड बनाए गए हैं।
- चिरायु योजना के तहत 25.39 लाख मरीजों का ₹4,126 करोड़ का मुफ्त इलाज हुआ है।
- निरोगी हरियाणा योजना के पहले चरण में 96.72 लाख अंत्योदय परिवारों की स्वास्थ्य जांच की गई।
- 5.60 करोड़ मुफ्त लैब टेस्ट किए गए।
दयालु योजना, गैस सिलेंडर और मुफ्त यात्रा
- दयालु योजना के तहत 38,671 परिवारों को ₹1456 करोड़ की सहायता मिली।
- गरीब महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है — इससे 14.70 लाख परिवार लाभान्वित।
- हैप्पी योजना के तहत नागरिकों को हर साल 1000 किमी मुफ्त यात्रा की सुविधा।








