Yojana Blog

Sarkari Yojana
LIVE -- SARKARI JOB FIND, SARKARI KAAM & YOJANA

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

ड्राई फ्रूट्स खाते समय लोग करते हैं ये गलती, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान! जानें सही तरीका

kaish alam

By KAISH ALAM

Published on:

eating roasted dry fruits

Eating Roasted dry Fruits: ड्राई फ्रूट्स हमारी डाइट का अहम हिस्सा माने जाते हैं। ये सेहत के लिए खजाना हैं, लेकिन इन्हें खाने का तरीका ही तय करता है कि हमें इनसे कितना फायदा मिलेगा। कई लोग इन्हें भूनकर खाते हैं, तो कुछ सीधे। सवाल यही है कि ड्राई फ्रूट्स को भूनकर खाना सही है या फिर भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है?

भूनकर खाने से घट सकता है पोषण

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स को भूनना उतना अच्छा विकल्प नहीं है। वजह ये है कि इनमें मौजूद फाइबर और ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स, जैसे जिंक, मैग्नीशियम और पोटैशियम, ज़्यादा तापमान पर नष्ट हो सकते हैं। यानी ड्राई फ्रूट्स महंगे दाम में खरीदकर भी अगर उन्हें गलत तरीके से खाया जाए, तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
अगर किसी को भुने हुए ड्राई फ्रूट्स ही पसंद हैं, तो बिना तेल-घी के हल्का सा भूनकर खाना बेहतर है।

ड्राई फ्रूट्स खाने का सबसे हेल्दी तरीका

  1. भिगोकर खाएँ: बादाम, किशमिश, अंजीर और खजूर को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाना सबसे अच्छा तरीका है। इससे ये आसानी से पचते हैं और शरीर में पोषक तत्व भी अच्छे से अवशोषित होते हैं।
  2. कच्चे खाएँ: अखरोट और पिस्ता को सीधे खाना ही फायदेमंद है। इनमें पहले से ही पर्याप्त पोषक तत्व मौजूद रहते हैं।
  3. दूध के साथ लें: मखाना और छुहारे को दूध में उबालकर खाने से ये और पौष्टिक बन जाते हैं। स्वाद भी बढ़िया और सेहत के लिए भी शानदार।

👉 ध्यान रखें: ड्राई फ्रूट्स का गलत तरीका आपके पैसों और सेहत दोनों की बर्बादी कर सकता है।


डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी डाइट प्लान, इलाज या बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी है।

Yojana Blog.IN

आपके उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अब एक ही स्थान पर—सरकारी योजनाएँ, सरकारी कामकाज, लाभार्थी अपडेट, आवेदन प्रक्रियाएँ और योग्यता विवरण। नवीनतम सूचनाएँ, अपडेट और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए Yojanablog.IN साइट पर जाएँ—सरकारी योजनाओं की दुनिया में आपका भरोसेमंद साथी।

Related Posts

kaish alam

KAISH ALAM

मैं KAISH ALAM एक हिंदी कंटेंट राइटर और डिजिटल रिसर्चर हूँ। मैं सरकारी योजना, सरकारी काम, Education News और Latest Jobs से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ सरल और भरोसेमंद भाषा में साझा करता हूँ, ताकि हर पाठक तक सही और अपडेटेड जानकारी समय पर पहुँच सके।

Leave a Comment