ई श्रम कार्ड डाउनलोड करे
ई श्रम कार्ड बनाए
ई श्रम कार्ड मोबाईल नंबर से डाउनलोड करे
भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र (Unorganised Sector) में काम करने वाले मज़दूरों और श्रमिकों के लिए E-Shram Card Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों श्रमिकों को एक National Database of Unorganised Workers (NDUW) से जोड़ा गया है। इससे सरकार को इन श्रमिकों के लिए नई योजनाएँ बनाने और उन्हें सीधा लाभ पहुंचाने में मदद मिलती है।
ई-श्रम कार्ड क्या है?
E-Shram Card एक यूनिक 12 डिजिट का Universal Account Number (UAN) होता है जो असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले हर श्रमिक को दिया जाता है। यह एक तरह का Identity Card है जो पूरे देश में मान्य है। कौन लोग बनवा सकते हैं E Shram Card?
- रिक्शा चालक
- ठेला/पटरी वाले
- दिहाड़ी मजदूर
- निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक
- घरेलू कामगार
- किसान और खेतिहर मजदूर
- मछुआरे
- छोटे दुकानदार
- मनरेगा मजदूर
E Shram Card Details
| Particulars | Details |
|---|---|
| Scheme Name | E Shram Card Yojana |
| Launched By | Ministry of Labour & Employment |
| Beneficiaries | Unorganised Sector Workers |
| Age Limit | 16 to 59 years |
| Registration Website | eshram.gov.in |
| Benefits | ₹2 Lakh Accident Insurance, Social Security Schemes, DBT Benefits |
| Required Documents | Aadhaar Card, Bank Account, Mobile Number Linked with Aadhaar |
E Shram Card Yojana का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को एक मजबूत पहचान और सुरक्षा प्रदान करना है। इसके माध्यम से न केवल बीमा कवर मिलता है बल्कि भविष्य में मिलने वाली सभी सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ भी सुनिश्चित होता है।
