Yojana Blog

Sarkari Yojana
LIVE -- SARKARI JOB FIND, SARKARI KAAM & YOJANA

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

iPhone 17 सीरीज से हटकर आएगा सबसे स्लिम फोन! आज रात धमाका करने वाला है Apple Event

kaish alam

By KAISH ALAM

Published on:

apple-event-september-2025
Apple आज रात अपने साल के सबसे बड़े लॉन्च इवेंट में कई नए प्रोडक्ट्स पेश करने जा रहा है. इस इवेंट की सबसे बड़ी हाइलाइट होगी iPhone 17 सीरीज, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air और iPhone 17 Pro शामिल होंगे. इसके अलावा कंपनी Apple Watch Series 11, Apple AirPods और नई Apple Watch Ultra 3 भी लॉन्च करेगी.

भारतीय समयानुसार यह इवेंट आज रात 10:30 बजे शुरू होगा. इसे Apple की वेबसाइट, यूट्यूब और ऑफिशियल सोशल मीडिया चैनल्स पर लाइव देखा जा सकता है. आइए जानते हैं, आज के इवेंट से क्या-क्या सरप्राइज मिलने वाले हैं.

iPhone 17 सीरीज की झलक

  1. iPhone 17: पहली बार स्टैंडर्ड मॉडल में मिलेगा 120Hz ProMotion डिस्प्ले. साथ ही 24MP का फ्रंट कैमरा भी होगा, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का मज़ा दोगुना हो जाएगा.
  2. iPhone 17 Air: ये फोन Apple का अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन होगा. इसकी मोटाई सिर्फ 5.5mm–5.6mm तक हो सकती है. इससे पहले Apple का सबसे पतला फोन iPhone 6 था, जिसकी थिकनेस 6.9mm थी. इस फोन का सीधा मुकाबला Samsung Galaxy S25 Edge से होगा.
  3. iPhone 17 Pro और 17 Pro Max: दोनों ही फोन में 48MP Telephoto कैमरा मिलेगा, जो पहले के 12MP कैमरे से काफी अपग्रेड होगा. दोनों में फीचर्स लगभग समान होंगे, बस डिस्प्ले साइज में अंतर रहेगा.

i Phone 17 series 2025

Apple Watch Series 11

नया डिजाइन तो नहीं, लेकिन परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार. इसमें मिलेगा S सीरीज का नया फास्ट चिप और 5G मॉडम सपोर्ट.

Apple Watch Ultra 3

इस बार Ultra 3 में बड़ा डिस्प्ले और पतले बेज़ल होंगे. साथ ही नया S11 चिपसेट और सैटेलाइट कनेक्टिविटी SOS फीचर भी दिया जाएगा, जो इमरजेंसी में बेहद काम आएगा.

एंट्री-लेवल स्मार्टवॉच – Apple Watch SE 3

Apple अपने फैंस के लिए सस्ती स्मार्टवॉच भी लॉन्च कर सकता है. इसमें बड़ा डिस्प्ले और बेहतर परफॉर्मेंस का वादा किया गया है.  कुल मिलाकर आज का Apple Event बेहद खास होने वाला है. अब देखना यह होगा कि iPhone 17 Air वाकई दुनिया का सबसे स्लिम स्मार्टफोन बन पाता है या नहीं!

Yojana Blog.IN

आपके उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अब एक ही स्थान पर—सरकारी योजनाएँ, सरकारी कामकाज, लाभार्थी अपडेट, आवेदन प्रक्रियाएँ और योग्यता विवरण। नवीनतम सूचनाएँ, अपडेट और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए Yojanablog.IN साइट पर जाएँ—सरकारी योजनाओं की दुनिया में आपका भरोसेमंद साथी।

Related Posts

kaish alam

KAISH ALAM

मैं KAISH ALAM एक हिंदी कंटेंट राइटर और डिजिटल रिसर्चर हूँ। मैं सरकारी योजना, सरकारी काम, Education News और Latest Jobs से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ सरल और भरोसेमंद भाषा में साझा करता हूँ, ताकि हर पाठक तक सही और अपडेटेड जानकारी समय पर पहुँच सके।

Leave a Comment