Trusted Portal for Sarkari Yojana Updates

Sarkari Yojana
LIVE -- SARKARI JOB FIND, SARKARI KAAM & YOJANA

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Baaghi 4 Box Office Collection: 3 दिन में 42.50 करोड़ की कमाई, लेकिन ‘बागी 3’ का रिकॉर्ड तोड़ना रहा मुश्किल

kaish alam

By KAISH ALAM

Published on:

Baaghi 4 Box Office Collection

नई दिल्ली: Baaghi 4 Box Office Collection टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ ने वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। 5 सितंबर को रिलीज हुई इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू लीड रोल में नजर आए। ए. हर्ष के डायरेक्शन और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म हालांकि अपने फ्रैंचाइज़ी की पिछली कड़ी ‘बागी 3’ के मुकाबले पीछे रह गई।

पहले वीकेंड का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले तीन दिनों में भारत में ₹31.25 करोड़ नेट और ₹37.25 करोड़ ग्रॉस कमाए। विदेशी बाजार से ₹5.25 करोड़ जुड़े, जिसके साथ ‘बागी 4’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहले वीकेंड पर ₹42.50 करोड़ पहुंचा।

हालांकि, दर्शकों से मिले ठंडे रिस्पॉन्स के चलते फिल्म अभी तक ₹50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई।

‘Baaghi 3 Collection’ से तुलना

2020 में रिलीज हुई ‘बागी 3’ ने पहले वीकेंड में भारत से ही ₹53.83 करोड़ नेट और ₹64 करोड़ ग्रॉस कमाए थे। वर्ल्डवाइड कलेक्शन तब ₹81 करोड़ था। फिल्म ने अपने लाइफटाइम में ₹137 करोड़ की कमाई की थी।

  1. ‘बागी 2’ (2018) → ₹257 करोड़ वर्ल्डवाइड
  2. ‘बागी’ (2016) → ₹125.9 करोड़ वर्ल्डवाइड

अब देखना होगा कि ‘बागी 4’ अपनी पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड को पार कर पाती है या नहीं।

बागी सीरीज का सफर

  1. ‘बागी’ (2016): तेलुगु फिल्म वर्षम पर आधारित, डायरेक्शन – सब्बीर खान
  2. ‘बागी 2’ (2018): तेलुगु फिल्म क्षणम से इंस्पायर्ड, डायरेक्शन – अहमद खान
  3. ‘बागी 3’ (2020): तमिल फिल्म वेट्टई से प्रेरित, डायरेक्शन – अहमद खान
  4. ‘बागी 4’ (2025): तमिल फिल्म अइथु अइथु से मिलती-जुलती कहानी, डायरेक्शन – ए. हर्षा

इस बार फिल्म में टाइगर श्रॉफ ‘रॉनी’ के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपनी खोई हुई मोहब्बत की यादों में जीता है, जबकि लोग उसे इसे सिर्फ उसका भ्रम बताते हैं।

Yojana Blog.IN

Get all the latest updates related to Government Schemes, Sarkari Yojana, Education News, Sarkari Result, Admit Card, Latest Jobs, beneficiary lists, online application forms, eligibility criteria, and official government services at one trusted platform. Yojanablog.in provides accurate, fast, and easy-to-understand information to help users stay updated with every important government announcement. Visit now for daily updates on PM Kisan Yojana, सरकारी योजनाएँ, recruitment notifications, exam updates, and other essential public welfare information.

Related Posts

kaish alam

KAISH ALAM

I am Kaish Alam, a Hindi content writer and digital researcher. I share simple, accurate, and reliable information related to government schemes, education news, latest jobs, results, and official updates to help readers stay informed with timely and trusted content.

Leave a Comment