Yojana Blog

Sarkari Yojana
LIVE -- SARKARI JOB FIND, SARKARI KAAM & YOJANA

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास की MLA सदस्यता बहाल, हाईकोर्ट से राहत के बाद सचिवालय का आदेश

kaish alam

By KAISH ALAM

Published on:

mau mla abbas ansari membership

लखनऊ/मऊ। बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता फिर से बहाल कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को इसका आदेश जारी किया।

हेट स्पीच केस में सजा, फिर सदस्यता खत्म

अब्बास अंसारी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने हेट स्पीच केस में 3 साल की सजा सुनाई थी। इसी के चलते उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी।

हाईकोर्ट से राहत

अब्बास ने इस फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने निचली अदालत का फैसला निरस्त करते हुए उन्हें राहत दे दी। इसके बाद सचिवालय ने आदेश जारी कर अब्बास अंसारी को फिर से मऊ विधानसभा सीट का वैध सदस्य घोषित कर दिया।

कौन हैं अब्बास अंसारी?

अब्बास अंसारी, मऊ से विधायक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के बेटे हैं। वह अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और विवादों में भी अक्सर छाए रहते हैं। उनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में जिस हेट स्पीच मामले में उन्हें सजा हुई थी, उसी की वजह से उनकी सदस्यता गई थी।

👉 हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब्बास अंसारी की राजनीति में वापसी हो गई है और एक बार फिर वह मऊ विधानसभा के सक्रिय सदस्य बन गए हैं।

Yojana Blog.IN

आपके उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अब एक ही स्थान पर—सरकारी योजनाएँ, सरकारी कामकाज, लाभार्थी अपडेट, आवेदन प्रक्रियाएँ और योग्यता विवरण। नवीनतम सूचनाएँ, अपडेट और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए Yojanablog.IN साइट पर जाएँ—सरकारी योजनाओं की दुनिया में आपका भरोसेमंद साथी।

Related Posts

kaish alam

KAISH ALAM

मैं KAISH ALAM एक हिंदी कंटेंट राइटर और डिजिटल रिसर्चर हूँ। मैं सरकारी योजना, सरकारी काम, Education News और Latest Jobs से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ सरल और भरोसेमंद भाषा में साझा करता हूँ, ताकि हर पाठक तक सही और अपडेटेड जानकारी समय पर पहुँच सके।

Leave a Comment