Yojana Blog

Sarkari Yojana
LIVE -- SARKARI JOB FIND, SARKARI KAAM & YOJANA

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

दिल्ली की राजनीति में नया बवाल! CM रेखा गुप्ता के पति पर AAP का वार, BJP चुप

kaish alam

By KAISH ALAM

Published on:

delhi bjp government criticism over cm husband

नई दिल्ली: दिल्ली की भाजपा सरकार पर इस वक्त सियासी हलचल तेज़ हो गई है। वजह है—मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता का सरकारी बैठकों में शामिल होना। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे लेकर भाजपा पर सीधा हमला बोला है और सवाल उठाया है कि क्या दिल्ली में दो-दो सरकारें चल रही हैं?

आप का आरोप: “फुलेरा पंचायत” बनी दिल्ली सरकार

AAP का कहना है कि दिल्ली में एक सरकार रेखा गुप्ता चला रही हैं और दूसरी उनके पति मनीष गुप्ता। पार्टी ने इस स्थिति को पूरी तरह असंवैधानिक करार दिया। आप नेताओं ने यहां तक कह दिया कि दिल्ली सरकार अब वेब सीरीज़ पंचायत के फुलेरा गांव जैसी पंचायत सरकार बन गई है।

दरअसल, रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के एक्स अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट हुई थी। इस तस्वीर में सरकारी बैठक के दौरान मनीष गुप्ता, सीएम के ठीक बगल में बैठे दिख रहे थे। AAP ने उसी तस्वीर को निशाना बनाते हुए तंज कसा और पूछा—“क्या दिल्ली की सरकार अब फुलेरा पंचायत की तरह चल रही है?”

BJP की चुप्पी, AAP का हमला जारी

AAP ने लगातार दूसरे दिन भी यह मुद्दा उठाया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, “दिल्ली में दो सरकारें चल रही हैं—एक मुख्यमंत्री की और दूसरी उनके पति की।”
वहीं, आप के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेखा गुप्ता पर सीधा हमला बोला और सवाल किया कि मुख्यमंत्री की आधिकारिक मीटिंग्स में उनके पति की मौजूदगी का क्या औचित्य है?

फिलहाल भाजपा और दिल्ली सरकार की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन AAP ने साफ कर दिया है कि वह इस मुद्दे को और जोर-शोर से उठाएगी।

Yojana Blog.IN

आपके उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अब एक ही स्थान पर—सरकारी योजनाएँ, सरकारी कामकाज, लाभार्थी अपडेट, आवेदन प्रक्रियाएँ और योग्यता विवरण। नवीनतम सूचनाएँ, अपडेट और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए Yojanablog.IN साइट पर जाएँ—सरकारी योजनाओं की दुनिया में आपका भरोसेमंद साथी।

Related Posts

kaish alam

KAISH ALAM

मैं KAISH ALAM एक हिंदी कंटेंट राइटर और डिजिटल रिसर्चर हूँ। मैं सरकारी योजना, सरकारी काम, Education News और Latest Jobs से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ सरल और भरोसेमंद भाषा में साझा करता हूँ, ताकि हर पाठक तक सही और अपडेटेड जानकारी समय पर पहुँच सके।

Leave a Comment