Swamitva Yojana Card Download: भारत सरकार ने जनता के लाभ के लिए 2020 में Swamitva Yojana शुरू की। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए 65 लाख लोगों को स्वामित्व कार्ड दिए। आज हम आपको इस ब्लॉग में स्वामित्व योजना के बारे में विस्तार से बताने का प्रयास करेंगे।
हमारे देश के प्रधानमंत्री ने Pm Swamitva Yojana के तहत जनता को इसे वितरित कर रहे हैं। 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 50,000 से अधिक गांवों में संपत्ति मालिकों को yojana card वितरित किए है । अब तक 1.53 लाख से अधिक गांवों ने लगभग 2.25 करोड़ संपत्ति कार्ड बनाए हैं।
हमारी जानकारी के अनुसार, स्वामित्व योजना ग्रामीणों को उनकी जमीन पर कानूनी अधिकार प्रदान करती है। इसके तहत उन्हें एक “संपत्ति कार्ड” मिलता है, जो उनकी जमीन से संबंधित आधिकारिक दस्तावेज है। वे इस कार्ड के साथ जमीन बेच सकते हैं, बैंक से लोन ले सकते हैं या गिरवी रख सकते हैं।
Swamitva Yojana UP Village List क्या है ?
इस योजना की बदौलत अब ग्रामीणों को अपनी ज़मीन पर कानूनी अधिकार मिल गए हैं। इसके तहत उन्हें “संपत्ति कार्ड” मिलता है, जो उनकी ज़मीन से जुड़ा आधिकारिक दस्तावेज़ है। वे इस कार्ड से ज़मीन बेच सकते हैं, बैंक से लोन ले सकते हैं या गिरवी रख सकते हैं। गांवों में पहले ज़मीन को लेकर बहुत विवाद होते थे, लेकिन इस Swamitva Yojana UP Village List से जिस भी नागरिक के नाम ये भूमि होगी उनका नाम इस लिस्ट मे आ जाएगा और उन्हे संपत्ति कार्ड दिया जाएगा
SVAMITVA NIC in Details
योजना का नाम | स्वामित्व योजना (SVAMITVA Scheme) |
शुरुआत की तिथि | 24 अप्रैल 2020 |
शुरुआत की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा |
योजना क उद्देश्य | ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति मालिकों को संपत्ति का कानूनी अधिकार और कार्ड प्रदान करना |
मुख्य उद्देश्य | ग्रामीण संपत्ति विवादों का समाधान, आर्थिक सशक्तिकरण, और संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना |
योजना के लाभार्थी | ग्रामीण क्षेत्र के संपत्ति मालिक |
कार्ड का नाम | संपत्ति कार्ड |
संपत्ति कार्ड का उपयोग | बैंक ऋण प्राप्त करना, संपत्ति गिरवी रखना, संपत्ति बेचना |
कुल संपत्ति कार्ड | 2.25 करोड़ से अधिक |
ड्रोन सर्वेक्षण कवरेज | 3.17 लाख गांवों में सर्वेक्षण पूरा, लक्षित गांवों का 92% कवर |
लक्ष्य गांव | 6.62 लाख (लगभग) |
अब तक कवर किए गए गांव | 1.53 लाख से अधिक |
संपत्ति कार्ड वितरण | घरौनी प्रमाण पत्र डाउनलोड pdf उत्तर प्रदेश |
राज्य और केंद्र शासित प्रदेश | 10 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश |
डिजिटल टूल्स | ड्रोन टेक्नोलॉजी, डिजिटल मैपिंग, और GIS तकनीक |
आधिकारिक वेबसाइट | https://svamitva.nic.in |
Swamitva Yojana Card का कैसे मिलेगा लाभ ?
स्वामित्व योजना से ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण और बेहतर शासन में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। संपत्ति के मुद्रीकरण को सरल बनाने के अलावा, यह UP Gharauni List pdf बैंक ऋण प्राप्त करने और रियल एस्टेट से संबंधित विवादों को निपटाने के लिए महत्वपूर्ण है।
- भारत के गांवों के लिए यह योजना एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो रहा है।
- ग्रामीण लोग प्रॉपर्टी कार्ड की सहायता से अपनी संपत्ति गिरवी रख सकते हैं और बैंक से लोन प्राप्त कर सकते हैं।
- इस योजना के परिणामस्वरूप संपत्ति से संबंधित विवादों और झगड़ों में काफी कमी आई है।
- इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति का बेहतर मूल्यांकन और संपत्ति प्रक्रिया आसान हो गई है।
इस योजना के तहत अब तक कुल कितना लाभ मिला है ?
स्वामित्व योजना के अंतर्गत अब तक 3.17 लाख से अधिक गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, जिसमें लक्षित 92% गांव शामिल हैं। 1.53 लाख से अधिक गांवों के लिए लगभग 2.25 करोड़ संपत्ति कार्ड तैयार किए गए हैं।
स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीण निवासियों को उनकी ज़मीन और संपत्ति दस्तावेज़ उपलब्ध कराना है। यह दस्तावेज़ लाभार्थियों को बैंक ऋण, बंधक और संपत्ति की बिक्री की सुविधा प्रदान करता है।
- राज्य में करीब 45.60 लाख निजी संपत्तियों का सर्वेक्षण किया जाना है, इनमें से 39.63 लाख संपत्तियों का सर्वेक्षण हो चुका है।
- अब तक 24 लाख से अधिक लोगों को संपत्ति अधिकार अभिलेख प्राप्त हो चुके हैं।
Swamitva Yojana UP Village List कैसे देखे ?
सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय योजना में मुख्यमंत्री ने योजना का मूल्यांकन किया। इसके अलावा, हर जिले में पंचायत राज से जुड़े विषयों और मेरी पंचायत ऐप और स्वामित्व योजना के उपयोग पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।
यह योजना ग्रामीण भारत के लिए लाभकारी है क्योंकि यह इन क्षेत्रों में संपत्ति प्रबंधन को बढ़ाता है और आर्थिक सशक्तिकरण को भी प्रोत्साहित करता है। आप इस योजना की अफिशल वेबसाईट पर जाकर अपना Swamitva Yojana Card Download भी कर सकते है जिसका लिंक हमने ऊपर दिया है ।