Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

 

Swamitva Yojana 2025: गांव की जमीन पर अब मिलेगा मालिकाना हक, सरकार दे रही कानूनी प्रॉपर्टी कार्ड

By Kaish Alam

Published on:

Swamitva Yojana 2025

Swamitva Yojana 2025: केंद्र सरकार ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने और गांवों में संपत्ति अधिकार देने के उद्देश्य से स्वामित्व योजना चला रही है। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल 2020 को की थी। इसका मकसद गांवों में रहने वाले लोगों को उनकी जमीन का कानूनी मालिकाना हक देना है, जिससे उन्हें बैंक लोन जैसे फायदे भी मिल सकें।

स्वामित्व योजना क्या है?

स्वामित्व योजना एक केंद्र प्रायोजित योजना है जिसके तहत ड्रोन तकनीक और आधुनिक सर्वे के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनों का डिजिटल नक्शा तैयार किया जाता है। इसके बाद ज़मीन मालिकों को एक वैध प्रॉपर्टी कार्ड (ग्राम स्वामित्व पत्र) दिया जाता है, जो उनके नाम पर ज़मीन का मालिकाना हक प्रमाणित करता है।

इसे भी पढे : Atal Pension Yojana in Hindi: 60 साल के बाद हर महीने मिलेंगे ₹1000 से ₹5000 तक पेंशन

स्वामित्व योजना में मिलेगा Property Card

राज्य सरकारें अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे का कार्य करवा रही हैं। ड्रोन से नक्शा तैयार होने के बाद जमीन के वास्तविक मालिकों की पहचान की जाती है और फिर एक अधिकार पत्र (Property Card) जारी किया जाता है। इस कार्ड से संबंधित व्यक्ति अपने घर या जमीन को बैंक में गिरवी रखकर लोन भी ले सकता है।

Swamitva Yojana 2025 Overview 

विवरण जानकारी
योजना का नाम स्वामित्व योजना
शुरूआत 24 अप्रैल 2020
उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को संपत्ति का अधिकार देना
लाभ प्रॉपर्टी कार्ड, लोन की सुविधा, जमीन का मालिकाना हक
तकनीक ड्रोन से सर्वे और डिजिटल मैपिंग
लागू क्षेत्र ग्रामीण भारत के सभी राज्य

योजना के लाभ क्या हैं?

  • ग्रामीण संपत्तियों का डिजिटलीकरण होगा।
  • जमीन के झगड़े कम होंगे क्योंकि मालिकाना हक स्पष्ट होगा।
  • बैंक से लोन लेने में आसानी होगी।
  • संपत्ति को कानूनी रूप से बेचने-खरीदने में मदद मिलेगी।
  • पंचायतों की संपत्ति टैक्स वसूली प्रणाली बेहतर होगी।

स्वामित्व योजना मे कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना में व्यक्ति को सीधे आवेदन करने की ज़रूरत नहीं होती। ग्राम पंचायत और राज्य सरकारें इस प्रक्रिया को स्वतः शुरू करती हैं। लेकिन जिन लोगों की संपत्ति अभी तक सर्वे में शामिल नहीं हुई है, वे अपनी पंचायत में संपर्क करके प्रक्रिया को शुरू करवा सकते हैं।

Some Useful Important Links

जानकारी लिंक
आधिकारिक वेबसाइट https://svamitva.nic.in
योजना पोर्टल लॉगिन https://egramswaraj.gov.in
ऑनलाइन जानकारी और हेल्पलाइन https://panchayat.gov.in

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल आपकी सामान्य जानकारी के लिए तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं पर आधारित है। किसी भी योजना में आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग या आधिकारिक पोर्टल पर जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें। लेख में दी गई जानकारी की पूर्णता या सटीकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। योजना की शर्तें और नियम समय-समय पर सरकार द्वारा बदले जा सकते हैं।

Leave a Comment