Sahara India Refund: सहारा इंडिया में फंसे पैसों को लेकर लंबे समय से परेशान निवेशकों के लिए एक राहत की खबर आई है। अगर आपने भी सहारा में पैसा जमा कर रखा है और सालों से इसका इंतजार कर रहे हैं, तो अब सरकार की तरफ से आपके पैसे वापस मिलने का रास्ता साफ हो गया है। सेबी और सहारा के बीच चल रही प्रक्रिया में तेजी आई है, जिसके तहत 5 लाख रुपए तक की राशि निवेशकों को वापस मिलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Sahara India Refund में पैसा फंसा है तो क्या करें
कई लोग परेशान रहते हैं कि सहारा इंडिया में पैसा फंसने के बाद कैसे मिलेगा। असल में, सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल शुरू कर दिया है, जहां आप अपने पैसे की वापसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल पर जाकर आधार और बैंक खाता लिंक करके आप अपने रिफंड की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
पैसे वापस मिलने में कितना समय लगेगा
सरकार और सहारा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगर आपके दस्तावेज सही हैं और आपके खाते और आधार में कोई गड़बड़ी नहीं है तो 45 दिनों के अंदर आपके पैसे आपके खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। जिन लोगों के डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी है, उनसे अलग से संपर्क कर सुधार के लिए कहा जाएगा ताकि रिफंड रोका न जाए।
इसे भी पढे :– PM Fasal Bima Yojana 2025: क्लेम राशि चाहिए तो इस तारीख से पहले करें रजिस्ट्रेशन, नहीं तो छूट जाएगा मुआवजा!
सहारा इंडिया में जिन लोगों की राशि 5 लाख रुपए तक है, उनके पैसे वापस मिलने की सबसे ज्यादा संभावना है। इसके अलावा जिन लोगों ने छोटी-छोटी किश्तों में पैसा जमा किया था और उनका मैचिंग सेबी रिकॉर्ड में हो रहा है, उनकी राशि प्राथमिकता के आधार पर लौटाई जा रही है।
Sahara Refund Portal पर कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
सहारा रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले sahara refund.moc.gov.in पर जाएं। वहां अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी वेरीफाई करना होता है। इसके बाद सहारा में जमा की गई रसीद की जानकारी और बैंक अकाउंट की जानकारी दर्ज करनी होती है। अगर आपके सभी डॉक्यूमेंट सही पाए जाते हैं तो पैसे सीधे आपके खाते में आ जाएंगे।
अगर रिफंड में देरी हो रही है तो क्या करें
कई निवेशक ऐसे भी हैं जिन्हें अभी तक पैसा नहीं मिला है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप सहारा रिफंड पोर्टल पर जाकर अपने स्टेटस की जांच कर सकते हैं। अगर कोई गलती दिखती है तो उसे तुरंत सही कराएं। इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं।
इसे भी पढे :- Farmer ID Registration 2025: फार्मर आईडी 2025 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
सहारा में फंसी राशि को लेकर निवेशकों में जो मायूसी थी, अब उसमें कुछ हद तक राहत आ गई है। निवेशकों को उनके मेहनत की कमाई वापस मिलने से उनका भरोसा भी बना रहेगा। अगर आपने भी सहारा में पैसा जमा कर रखा है, तो देरी न करें और जल्द से जल्द रिफंड प्रक्रिया पूरी करें।
फंसे पैसे वापस पाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप सहारा इंडिया से अपने पैसे वापस पाना चाहते हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। सबसे पहले अपने दस्तावेज पूरे रखें। आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जमा की गई रसीद को संभालकर रखें। दूसरा, रिफंड पोर्टल पर आवेदन करते समय सही जानकारी भरें। तीसरा, अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक रखें ताकि ओटीपी वेरिफिकेशन में परेशानी न हो। चौथा, आवेदन करने के बाद नियमित रूप से अपने स्टेटस की जांच करते रहें।