Post Office MIS Yojana : अगर आप एक ऐसा निवेश विकल्प तलाश रहे हैं, जिसमें जोखिम कम हो, रिटर्न तय हो और हर महीने एक निश्चित आमदनी मिले, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office MIS) आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। खास बात यह है कि इस स्कीम में पति-पत्नी दोनों मिलकर खाता खोल सकते हैं और हर महीने ₹9250 तक की गारंटीड कमाई कर सकते हैं।
क्या है Post Office Monthly Income Scheme (MIS)?
Post Office MIS एक ऐसा सेविंग स्कीम है जिसे भारतीय डाक विभाग यानी पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाया जाता है। इसका मकसद लोगों को एक तय रिटर्न के साथ हर महीने इनकम देना है। इसमें एक बार निवेश करने के बाद हर महीने आपको एक तय राशि ब्याज के रूप में मिलती है। इसे रिटायर्ड लोग, गृहिणियां, वरिष्ठ नागरिक और मध्यम वर्गीय परिवार के लोग काफी पसंद करते हैं क्योंकि इसमें पूंजी पूरी तरह सुरक्षित रहती है।
इसे भी पढे :- Majhi Ladki Bahin Yojana 13th Installment Date: जल्द आएगी 13वीं किस्त, जानें पेमेंट स्टेटस और किस तारीख को आएंगे पैसे
पति-पत्नी कैसे खोल सकते हैं संयुक्त खाता?
Post Office MIS की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें आप अकेले भी खाता खोल सकते हैं और संयुक्त रूप से भी। अगर पति-पत्नी मिलकर जॉइंट अकाउंट खोलते हैं तो दोनों की साझा निवेश सीमा ₹15 लाख तक जाती है। इस पर मौजूदा समय में सालाना 7.4% ब्याज मिल रहा है। इस हिसाब से हर महीने ₹9250 तक का ब्याज मिल सकता है।
कौन-कौन खोल सकता है खाता? जानिए पात्रता
Post Office MIS में खाता खोलने के लिए व्यक्ति को भारत का नागरिक होना जरूरी है। नाबालिग भी इस योजना में खाता खोल सकते हैं, लेकिन उनके नाम पर खाता उनके अभिभावक की निगरानी में खोला जाएगा। संयुक्त खाता खोलने की स्थिति में अधिकतम तीन लोग मिलकर एक ही खाता खोल सकते हैं।
कितने पैसे तक कर सकते हैं निवेश? जानें लिमिट
व्यक्तिगत खाता खोलने पर अधिकतम ₹9 लाख तक का निवेश किया जा सकता है, जबकि संयुक्त खाता खोलने पर यह सीमा ₹15 लाख तक बढ़ जाती है। इस स्कीम में न्यूनतम ₹1000 से निवेश शुरू किया जा सकता है और जमा राशि 100 के गुणकों में होनी चाहिए। यह स्कीम 5 साल के लिए होती है और जरूरत पड़ने पर इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है।
ब्याज दर में कितना मिल रहा फायदा?
सरकार हर तिमाही में MIS स्कीम की ब्याज दरों की समीक्षा करती है। जुलाई 2025 की ताज़ा दरों के अनुसार, इसमें 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है, जोकि कई फिक्स्ड डिपॉज़िट और बैंक सेविंग अकाउंट से कहीं ज्यादा है। खासकर जब आप नियमित मासिक आय चाहते हैं तो यह रिटर्न बहुत फायदेमंद है।
इसे भी पढे :- Ladki Bahin Yojana July Installment Date: लाडकी बहीण योजना की 12वीं किश्त,जानिए किस दिन आएगा पैसा
आखिर क्यों है यह स्कीम इतनी लोकप्रिय?
Post Office MIS स्कीम उन लोगों के लिए आदर्श मानी जाती है जो बिना जोखिम के हर महीने स्थायी इनकम चाहते हैं। इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें बाजार की अस्थिरता का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। साथ ही सरकारी योजना होने के कारण इसमें सुरक्षा भी अधिक होती है।
फॉर्म कहां से मिलेगा और कैसे करें आवेदन?
Post Office MIS स्कीम के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। आपको नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। साथ में आपको अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और एड्रेस प्रूफ देना होगा। KYC प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका अकाउंट तुरंत खुल जाता है और आप उसी दिन से निवेश शुरू कर सकते हैं।