PM Vishwakarma Yojana Certificate Download: देशभर में कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत अब लाभार्थियों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है। जिन लोगों ने इस योजना में आवेदन किया है और उनका वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, वे अब अपने मोबाइल से ही PM Vishwakarma Certificate डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि यह प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें, तो यह खबर आपके लिए है।
PM Vishwakarma Yojana Overview Details
विवरण | जानकारी |
---|---|
योजना का नाम | प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना |
लाभार्थी वर्ग | कारीगर, दस्तकार, शिल्पकार |
सर्टिफिकेट कहां से मिलेगा | pmvishwakarma.gov.in |
डाउनलोड का तरीका | मोबाइल OTP लॉगिन द्वारा |
सर्टिफिकेट की स्थिति | आवेदन वेरिफिकेशन के बाद जारी |
PM Vishwakarma Certificate क्या है ?
PM Vishwakarma योजना के तहत मिलने वाला यह प्रमाण पत्र सरकारी मान्यता प्राप्त दस्तावेज़ होता है जो यह दर्शाता है कि लाभार्थी किसी परंपरागत पेशे से जुड़े हुए कारीगर हैं। इस सर्टिफिकेट की मदद से वे योजना से मिलने वाले प्रशिक्षण, टूल किट, लोन और अन्य सरकारी लाभों के पात्र हो जाते हैं।
How to Download PM Vishwakarma Certificate Online
मोबाइल से सर्टिफिकेट डाउनलोड करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको ना तो किसी साइबर कैफे जाने की ज़रूरत है और ना ही लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। नीचे बताया गया है पूरा तरीका:
- सबसे पहले अपने मोबाइल में किसी ब्राउज़र (जैसे Chrome) को खोलें।
- आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Applicant Login” पर क्लिक करें।
- अब आपसे मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करने को कहा जाएगा।
- लॉगिन करने के बाद “Download Certificate” या “View Certificate” का ऑप्शन दिखेगा।
- उस पर क्लिक करते ही आपका प्रमाण पत्र खुल जाएगा जिसे आप मोबाइल में PDF फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं।
इसे भी पढे : 1 से 5 अगस्त तक इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, सरकार ने किया अलर्ट जारी |
किन्हें मिलेगा Vishwakarma सर्टिफिकेट?
यह प्रमाण पत्र केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्होंने योजना में आवेदन किया है और उनका आवेदन CSC या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक वेरिफाई हो चुका है। कुछ मामलों में प्रमाण पत्र जारी होने में कुछ सप्ताह का समय भी लग सकता है।
अगर प्रमाण पत्र डाउनलोड न हो तो क्या करें?
कई बार पोर्टल पर सर्वर समस्या या वेरिफिकेशन लंबित रहने के कारण सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में आपको दोबारा पोर्टल पर लॉगिन कर प्रयास करना चाहिए। अगर समस्या फिर भी बनी रहती है, तो अपने नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर सहायता लें।
PM Vishwakarma Important Links
लिंक का विवरण | लिंक |
---|---|
पीएम विश्वकर्मा योजना आधिकारिक वेबसाइट | https://pmvishwakarma.gov.in |
सीएससी लोकशन खोजें | https://locator.csccloud.in/ |
प्रमाण पत्र डाउनलोड लिंक | https://pmvishwakarma.gov.in |
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई सभी जानकारी विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों और आधिकारिक वेबसाइटों पर आधारित है। हम यह दावा नहीं करते कि दी गई जानकारी पूर्णतः सटीक है। किसी भी योजना में आवेदन करने या प्रमाण पत्र डाउनलोड करने से पहले आधिकारिक पोर्टल या संबंधित सरकारी कार्यालय से जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें।