Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

 

Free Solar Chulha Yojana: महिलाओं को फ्री मिलेगा सोलर चूल्हा, ऐसे करें अभी बुकिंग

By Uvaid Aalam

Published on:

Free Solar Chulha Yojana

Free Solar Chulha Yojana: बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के आसमान छूते दामों के बीच आम आदमी को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की है। फ्री सोलर चूल्हा योजना के तहत ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर तबके की महिलाओं को सोलर चूल्हा मुफ्त में दिया जाएगा। इसका मकसद है महिलाओं को साफ, सस्ता और टिकाऊ ऊर्जा स्रोत उपलब्ध कराना, जिससे वे गैस या लकड़ी के झंझट से बच सकें।

क्या है Free Solar Chulha Yojana? जानिए पूरी जानकारी

सरकार की यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ऊर्जा स्वराज” और “हर घर स्वच्छ ऊर्जा” जैसे अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए लाई गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को ऐसा चूल्हा दिया जाएगा जो सीधे सूरज की रोशनी से चलता है। इसमें बैटरी स्टोरेज की सुविधा होती है, जिससे यह बादल या रात में भी काम करता है। यह चूल्हा एक बार फुल चार्ज होने के बाद 3-4 घंटे तक लगातार चलता है।

इसे भी पढे :- Work From Home: घर बैठे महिलाएं शुरू करें ये 3 काम, हर महीने कमाएं ₹30,000 तक! खास मौका

योजना का उद्देश्य और इसका फायदा क्या है?

सरकार का कहना है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को धुएं और लकड़ी जलाने की परेशानी से निजात दिलाना है। खासकर गांवों में जहां अब भी एलपीजी सिलेंडर पहुंचना मुश्किल है, वहां सोलर चूल्हा एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। इससे न केवल पर्यावरण को फायदा होगा बल्कि रसोई में काम करने वाली महिलाओं की सेहत भी सुधरेगी। साथ ही, गैस सिलेंडर की तुलना में यह खर्चे में भी किफायती है।

किन महिलाओं को मिलेगा फ्री सोलर चूल्हा? देखें पात्रता की शर्तें

फ्री सोलर चूल्हा योजना के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं तय की गई हैं। सबसे पहले लाभार्थी महिला भारत की नागरिक होनी चाहिए। उसकी उम्र 18 साल से ऊपर हो और उसका नाम बीपीएल सूची, अंत्योदय कार्ड या उज्ज्वला योजना जैसी किसी सरकारी योजना में दर्ज होना चाहिए। इसके अलावा जिन घरों में अभी भी लकड़ी या गोबर के उपले जलाए जाते हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है।

कैसे करें फ्री सोलर चूल्हा की बुकिंग? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

फ्री सोलर चूल्हा योजना के तहत चूल्हा पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू हो चुकी है। इच्छुक महिलाएं mnre.gov.in या राज्य सरकार की ऊर्जा विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। यहां उन्हें अपना आधार नंबर, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट की जानकारी देनी होती है। कुछ राज्यों में CSC सेंटर के ज़रिए भी बुकिंग करवाई जा सकती है।

इसे भी पढे :- Solar Rooftop Yojana 2025: अब घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹78,000 की सरकारी सब्सिडी!

बुकिंग के बाद कितने दिन में मिलेगा सोलर चूल्हा?

अधिकारियों के मुताबिक, आवेदन के बाद दस्तावेज़ों की जांच होती है। अगर सभी दस्तावेज सही हैं, तो 30 से 45 दिनों के भीतर संबंधित ब्लॉक या पंचायत कार्यालय के माध्यम से चूल्हा वितरित कर दिया जाता है। कई राज्यों में लाभार्थी को एक SMS या कॉल के ज़रिए सूचना दी जाती है कि उनका चूल्हा कब और कहां मिलेगा।

किस तरह का है ये सोलर चूल्हा? क्या इसमें सभी चीजें बनेंगी?

इस योजना के तहत मिलने वाला सोलर चूल्हा आधुनिक तकनीक से बना होता है और इसमें दो बर्नर होते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें रोटी, सब्ज़ी, चावल, दाल जैसी सभी रोज़मर्रा की चीजें आराम से पकाई जा सकती हैं। इसमें एक सोलर प्लेट होती है, जो सूरज की रोशनी से बैटरी को चार्ज करती है। यह बैटरी 1500 वाट तक की ऊर्जा दे सकती है, जिससे पूरे परिवार का खाना आराम से बन जाता है।

Leave a Comment