Birth Certificate New Update: जन्म प्रमाण पत्र को लेकर अब देशभर में नए नियम लागू कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि अब बच्चों का एडमिशन, आधार कार्ड, और सरकारी योजनाओं में लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य दस्तावेज होगा। पहले लोग अस्पताल की पर्ची या अन्य कोई दस्तावेज लगाकर काम चला लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
अब हर बच्चे का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
सरकार ने साफ कर दिया है कि अब हर बच्चे का जन्म होने के 21 दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति समय पर जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाता है तो आगे चलकर स्कूल एडमिशन, स्कॉलरशिप, पासपोर्ट और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी आ सकती है।
सरकार का कहना है कि अब एक ही जन्म प्रमाण पत्र से आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल एडमिशन और पासपोर्ट जैसी चीजों में दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इससे लोगों को अलग-अलग जगह बार-बार दस्तावेज देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बनवा सकते हैं जन्म प्रमाण पत्र
अगर आपके घर में बच्चे का जन्म हुआ है तो आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दो तरीके अपना सकते हैं। पहला तरीका यह है कि आप अपने नजदीकी नगर निगम, नगर परिषद या पंचायत कार्यालय जाकर आवेदन कर सकते हैं। दूसरा तरीका यह है कि आप अपने राज्य की जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको बच्चे के जन्म की तारीख, जन्म स्थान और माता-पिता की जानकारी देनी होगी।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में देरी होने पर क्या होगा
अगर किसी कारण से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में देरी हो जाती है तो आपको पहले शपथ पत्र बनवाना होगा और उसके बाद ही जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसके अलावा देरी होने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है, इसलिए समय रहते बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेना ही अच्छा है।
गांवों और छोटे कस्बों में अभी भी लोगों को जन्म प्रमाण पत्र की अहमियत नहीं पता है। इस वजह से बच्चे स्कूल में एडमिशन लेने जाते हैं तो दस्तावेज पूरे नहीं होने की वजह से परेशानी होती है। सरकार ने अब आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वो लोगों को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जागरूक करें।
इसे भी पढे : Labour Card Apply Online: लेबर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
जन्म प्रमाण पत्र क्यों है जरूरी
जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति की पहचान और उम्र का आधिकारिक दस्तावेज होता है। सरकारी योजनाओं में लाभ लेने, स्कूल और कॉलेज में एडमिशन लेने, पासपोर्ट बनवाने और सरकारी नौकरी में उम्र साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी दे देते हैं तो सामान्य तौर पर 7 से 15 दिन में जन्म प्रमाण पत्र बनकर मिल जाता है। कुछ राज्यों में यह प्रक्रिया ऑनलाइन होती है और वहां 3 से 5 दिन में भी जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।
अब बिना जन्म प्रमाण पत्र के नहीं होंगे ये काम
सरकार ने साफ कर दिया है कि अब स्कूल एडमिशन, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, स्कॉलरशिप लेने, आधार कार्ड बनवाने, वोटर आईडी बनवाने और सरकारी नौकरी में उम्र प्रमाणित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी होगा।