Birth Certificate Apply Online: आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र सभी के लिए एक जरूरी दस्तावेज बन गया है। जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा आवश्यक दस्तावेज बन गया है जिसका उपयोग कई सारी सरकारी योजनाओं, एडमिशन, पासपोर्ट, और अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए जरूरी कर दिया है। जिसके न होने पर आपको कई सारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता है।
जन्म प्रमाण पत्र क्या है ?
जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा दस्तावेज है। जिसमें बच्चों का नाम जन्मतिथि, जन्म स्थान, और सारी जानकारी होती हैं। इसका उपयोग बच्चों के अभिभावक उसके एडमिशन के लिए ज्यादातर किया जाता है। लेकिन समय-समय के अनुसार सरकार इसके आधार पर कई सारी सरकारी योजनाएं चलाती रहती है। जिसका उपयोग उन योजनाओं के आवेदन करने के लिए भी किया जाने लगा है।
नवजात शिशु का कैसे बनेगा जन्म प्रमाण पत्र?
नवजात शिशु के जन्म प्रमाण पत्र के लिए सरकार ने कई सारी सूचनाओं जारी की है। जिसमें यह बताया है कि जैसे ही आपका कोई शिशु होता है तो 21 दिन के अंदर बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी होता है। अगर आप इसी समय सीमा के अंदर अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनबाते लेते हैं। तो आपको कोई भी शुल्क देना नहीं पड़ता है। अन्यथा इस समय सीमा के बाद अगर आप बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र के बनबाते हैं तो आपके लिए जो भी आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है वह देना पड़ता है।
जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए क्या प्रक्रिया है?
सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से आप आसानी से अपना जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं। आप अपने मोबाइल से भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं यह जिसके पास ऑनलाइन करने के लिए कुछ साधन नहीं है। वह सीएससी सेंटर पर जाकर अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कर सकते हैं। ऑनलाइन पर कुछ दिनों बाद ही आपका जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।
बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने से पहले जरूरी बातें
जन्म प्रमाण पत्र आवेदन करने से पहले आपको जिसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है। उसके बारे में सही और सटीक जानकारी होनी चाहिए जैसे माता-पिता का नाम, बच्चों का नाम ,जन्म स्थान आद
बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए हर राज्य के लिए अलग-अलग नियम हो सकते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले अपने राज्य की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर चेक करें। और केवल सरकारी वेबसाइट पर जाकर ही आवेदन करें कोई भी अनऑफिशियल वेबसाइट से आप आवेदन न करें। किसी भी जान लिंक पर क्लिक न करें
जन्म प्रमाण पत्र बनाने का ऑनलाइन तरीका
- सबसे पहले आप जन्म प्रमाण पत्र की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
- वहां पर लॉगिन या साइन अप के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अगर आपका पहले से ही अकाउंट बना हुआ है तो आप यूजर आईडी पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें।
- उसके बाद सभी जानकारी भरकर आवेदन को पूरा करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद दो-तीन दिन बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र बनाकर आ जाएगा।