रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और झारखंड के सितारे महेंद्र सिंह धोनी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो में धोनी अपने सिमलिया स्थित घर से निकलते दिख रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने फैंस को चौंकाते हुए अपनी लग्जरी Rolls-Royce में बाहर कदम रखा।
जैसे ही धोनी के घर का लाल गेट खुला और उनकी शाही गाड़ी बाहर निकली, वहां मौजूद फैंस ने तुरंत इस पल को मोबाइल में कैद कर लिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया और लोग लगातार इसे शेयर कर रहे हैं।
तीन दिन पुराना बताया जा रहा वीडियो
सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो करीब तीन दिन पुराना है। लेकिन इंटरनेट पर आते ही यह तेजी से वायरल हो गया और धोनी के चाहने वालों के बीच फिर से जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
धोनी का कार-क्रेज
धोनी के शौक़ किसी से छिपे नहीं हैं। उनके पास पहले से ही कई सुपरबाइक्स और लग्जरी कारों का कलेक्शन है। अब Rolls-Royce में धोनी की एक झलक ने फैंस की दीवानगी को और बढ़ा दिया है।
सोशल मीडिया पर हलचल
वीडियो वायरल होने के बाद फैंस लगातार लिख रहे हैं कि “माही जैसा कोई नहीं”। कई लोग तो गाड़ी के पीछे दौड़ते भी नज़र आए धोनी के लिए फैंस का यह जुनून एक बार फिर साबित करता है कि मैदान छोड़ने के बाद भी उनका क्रेज कम नहीं हुआ है।








