ताजमहल की दीवारों तक पहुंची यमुना! 46 साल बाद दिखा ऐसा नजारा, देखें वायरल वीडियो

आगरा में इन दिनों यमुना नदी अपने उफान पर है और उसका नजारा वाकई चौंकाने वाला है। पानी का स्तर इतना बढ़ गया है कि ताजमहल की दीवार तक यमुना पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि 1978 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब यमुना का जलस्तर ताजमहल से सट गया हो।

पर्यटक कर रहे वीडियो शूट

ताजमहल घूमने आए देशी-विदेशी पर्यटक इस अनोखे दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि यमुना का पानी तेजी से बहता हुआ अब ताजमहल की चौखट को छूने लगा है।yamuna-river-level-in-agra-taj-mahal-news

आगरा के कई हिस्से डूबे

सिर्फ ताजमहल ही नहीं, दशहरा घाट पूरी तरह डूब चुका है। यमुना किनारे बने कॉरिडोर के हिस्सों में भी पानी भर गया है। इतना ही नहीं, वाटर गेट के पास पुराने नाले से बैकफ्लो के चलते आगरा किला की खाई में भी एक फीट से ज्यादा ऊंचाई तक पानी जमा हो गया है।

Leave a Comment