Yojana Blog

Sarkari Yojana
LIVE -- SARKARI JOB FIND, SARKARI KAAM & YOJANA

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

खुले में पेशाब करने से रोका तो, अमेरिका में हरियाणा के युवक की गोली मारकर हत्या

kaish alam

By KAISH ALAM

Published on:

jind kapil murder case

jind kapil murder case: अमेरिका से हरियाणा के जींद जिले के लिए एक दर्दनाक खबर आई है। यहां 26 साल के युवक कपिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वजह सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे—कपिल ने एक शख्स को खुले में पेशाब करने से रोका था, जिसके बाद उसे गोली मार दी गई।

ढाई साल पहले डंकी रूट से गया था अमेरिका

कपिल, जींद के बराह कला गांव का रहने वाला था। वह अपने परिवार का इकलौता वारिस था। खेती-किसानी करने वाले परिवार ने करीब 45 लाख रुपये खर्च कर 2022 में उसे डंकी रूट से अमेरिका भेजा था। परिवार के सपनों को पूरा करने के लिए कपिल विदेश गया, लेकिन वहां उसकी जान चली गई।

मौके पर ही लहूलुहान हुआ

बताया जा रहा है कि कपिल ने जब एक व्यक्ति को खुले में पेशाब करने से रोका तो बहस हो गई। इसी दौरान आरोपी ने गोलियां चला दीं। कपिल खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कपिल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

  1. कपिल का जन्म 22 मई 2000 को हुआ था।
  2. वह परिवार का इकलौता बेटा था।
  3. अब उसके शव को भारत लाने के लिए परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।

कपिल की मौत ने उसके गांव और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। विदेश में बेटे को बसाने का सपना देखने वाला परिवार अब उसके पार्थिव शरीर को वतन लाने के लिए मदद की गुहार लगा रहा है।

Yojana Blog.IN

आपके उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अब एक ही स्थान पर—सरकारी योजनाएँ, सरकारी कामकाज, लाभार्थी अपडेट, आवेदन प्रक्रियाएँ और योग्यता विवरण। नवीनतम सूचनाएँ, अपडेट और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए Yojanablog.IN साइट पर जाएँ—सरकारी योजनाओं की दुनिया में आपका भरोसेमंद साथी।

Related Posts

kaish alam

KAISH ALAM

मैं KAISH ALAM एक हिंदी कंटेंट राइटर और डिजिटल रिसर्चर हूँ। मैं सरकारी योजना, सरकारी काम, Education News और Latest Jobs से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ सरल और भरोसेमंद भाषा में साझा करता हूँ, ताकि हर पाठक तक सही और अपडेटेड जानकारी समय पर पहुँच सके।

Leave a Comment