Yojana Blog

Sarkari Yojana
LIVE -- SARKARI JOB FIND, SARKARI KAAM & YOJANA

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Bigg Boss 19: सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को लगाई फटकार, पंजाब बाढ़ और खाने की बर्बादी पर दी कड़ी सीख

kaish alam

By KAISH ALAM

Published on:

salman khan raises punjab floods

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ का वीकेंड हमेशा से ही दर्शकों के लिए खास रहता है, क्योंकि इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते हैं और उनके रवैये पर सीधा सवाल उठाते हैं। इस बार भी सलमान ने ऐसा ही किया, लेकिन सिर्फ डांट तक सीमित नहीं रहे—उन्होंने पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल की बाढ़ त्रासदी का मुद्दा भी उठाया और खाने की बर्बादी पर कंटेस्टेंट्स को कड़ी नसीहत दी।

खाने को लेकर घरवालों पर नाराज़

सलमान खान ने सबसे पहले घर के अंदर खाने को लेकर चल रही लापरवाही पर सवाल खड़े किए। उन्होंने फरहाना और बसीर के बीच एक चम्मच पोहे को लेकर हुई लड़ाई का जिक्र किया और कहा कि घरवाले रोज खाने पर शिकायत करते हैं, लेकिन उसे संभालकर खाने की जिम्मेदारी नहीं निभाते।

बाढ़ प्रभावित राज्यों का दर्द सुनाया

सलमान ने गंभीर लहजे में कहा—“आपको पता है उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब में क्या हाल है? बाढ़ से तबाही मची हुई है। हमारे किसान, जो दिन-रात मेहनत करके अनाज उगाते हैं, उनके पास आज खुद खाने को अनाज नहीं है, घर नहीं है। बहुत बुरा हाल है।”
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की कम्युनिटी तो लंगर के लिए जानी जाती है—“कितने सालों से वे लोगों को खाना खिलाते आए हैं, कोई भी उनके लंगर से भूखा नहीं लौटा। आज वही लोग मुसीबत में हैं। पंजाब के सिंगर्स काफी मदद कर रहे हैं और हमें भी उनके लिए कुछ करना चाहिए।”

सलमान की सीख – अन्न का अपमान मत करो

सलमान खान की बातें सुनकर घरवाले भी गंभीर हो गए। उन्होंने साफ कहा—“ये जो पोहा है, ये चावल से बनता है। फरहाना, अन्न की तौहीन मत करना। हमारे कल्चर में आखिरी दाने तक खाना खाया जाता है ताकि खाना बर्बाद न हो। हमें इस बात की कद्र करनी चाहिए।”

Yojana Blog.IN

आपके उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अब एक ही स्थान पर—सरकारी योजनाएँ, सरकारी कामकाज, लाभार्थी अपडेट, आवेदन प्रक्रियाएँ और योग्यता विवरण। नवीनतम सूचनाएँ, अपडेट और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए Yojanablog.IN साइट पर जाएँ—सरकारी योजनाओं की दुनिया में आपका भरोसेमंद साथी।

Related Posts

kaish alam

KAISH ALAM

मैं KAISH ALAM एक हिंदी कंटेंट राइटर और डिजिटल रिसर्चर हूँ। मैं सरकारी योजना, सरकारी काम, Education News और Latest Jobs से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ सरल और भरोसेमंद भाषा में साझा करता हूँ, ताकि हर पाठक तक सही और अपडेटेड जानकारी समय पर पहुँच सके।

Leave a Comment