Yojana Blog

Sarkari Yojana
LIVE -- SARKARI JOB FIND, SARKARI KAAM & YOJANA

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

दिल्ली वालों की टेंशन बरकरार! बारिश का अलर्ट जारी, लेकिन यमुना के जलस्तर में बड़ी राहत

kaish alam

By KAISH ALAM

Published on:

delhi rain and thunderstorm

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इस बीच एक राहत भरी खबर भी है—यमुना नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे आ चुका है।

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

आईएमडी के ताज़ा अपडेट के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। तापमान की बात करें तो अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश जरूर देखने को मिली।

यमुना का जलस्तर अब सुरक्षित

अधिकारियों के मुताबिक, रविवार रात 9 बजे यमुना का जलस्तर 205.33 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जबकि पिछले गुरुवार को यह इस साल का सबसे ऊंचा स्तर 207.48 मीटर तक पहुंच गया था। लगातार गिरावट के बाद अब यह खतरे के निशान (205.33 मीटर) से नीचे आ चुका है।
जानकारी के लिए बता दें कि चेतावनी का निशान 204.50 मीटर पर है और जैसे ही जलस्तर 206 मीटर के आसपास पहुंचता है, प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना शुरू कर दिया जाता है।

बाढ़ से कितने लोग हुए प्रभावित?

यमुना का जलस्तर खतरे के पार जाने से दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। इस वजह से करीब 10,000 लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ा। विस्थापित लोगों के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और मयूर विहार के इलाकों में अस्थायी टेंट लगाए गए हैं।

Yojana Blog.IN

आपके उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अब एक ही स्थान पर—सरकारी योजनाएँ, सरकारी कामकाज, लाभार्थी अपडेट, आवेदन प्रक्रियाएँ और योग्यता विवरण। नवीनतम सूचनाएँ, अपडेट और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए Yojanablog.IN साइट पर जाएँ—सरकारी योजनाओं की दुनिया में आपका भरोसेमंद साथी।

Related Posts

kaish alam

KAISH ALAM

मैं KAISH ALAM एक हिंदी कंटेंट राइटर और डिजिटल रिसर्चर हूँ। मैं सरकारी योजना, सरकारी काम, Education News और Latest Jobs से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियाँ सरल और भरोसेमंद भाषा में साझा करता हूँ, ताकि हर पाठक तक सही और अपडेटेड जानकारी समय पर पहुँच सके।

Leave a Comment