Trusted Portal for Sarkari Yojana Updates

Sarkari Yojana
LIVE -- SARKARI JOB FIND, SARKARI KAAM & YOJANA

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

गजरे ने दिला दिया झटका! एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस को भरना पड़ा ₹1.25 लाख का जुर्माना

kaish alam

By KAISH ALAM

Published on:

navya nair fined for wearing gajra

सोचिए, अगर आपके बालों में सजा प्यारा सा गजरा आपको लाखों का नुकसान करा दे तो? यकीन करना मुश्किल है, लेकिन मलयालम सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नव्या नायर के साथ ऐसा ही हुआ।

ओणम कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं ऑस्ट्रेलिया

नव्या नायर मेलबर्न में मलयाली समुदाय द्वारा आयोजित ओणम समारोह में हिस्सा लेने पहुंची थीं। लेकिन एयरपोर्ट पर उनके साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।

चमेली के गजरे ने फंसाया

मेलबर्न एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने उनके हैंडबैग में रखी 15 सेंटीमीटर लंबी चमेली की माला देख ली। बस फिर क्या था, ऑस्ट्रेलियन बॉर्डर सिक्योरिटी ने तुरंत उन पर 1980 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (करीब ₹1.25 लाख) का जुर्माना ठोक दिया।

नव्या ने यह घटना खुद ओणम समारोह के मंच से सुनाई। उन्होंने बताया कि यह माला उनके पिता ने कोच्चि एयरपोर्ट से खरीदी थी और उन्होंने उसे दो हिस्सों में बांट लिया था।

बैग में कैसे पहुंचा गजरा?

नव्या ने सफर के दौरान गजरे का एक हिस्सा बालों में लगाया, लेकिन वह मुरझा गया। दूसरा हिस्सा उन्होंने बैग में रख लिया ताकि आगे इस्तेमाल कर सकें। उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह ऑस्ट्रेलिया के कानून के खिलाफ है। जांच के दौरान जब फूल मिले तो जुर्माना थमा दिया गया।

नव्या का बयान

एक्ट्रेस ने कहा – “मुझसे गलती हो गई, लेकिन यह जानबूझकर नहीं था। बस पिता के कहने पर गजरा साथ ले आई थी। अब मुझे 28 दिनों के भीतर जुर्माना भरना है।”

ऑस्ट्रेलिया में क्यों सख्त है नियम?

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया का बायो-सिक्योरिटी कानून बेहद कड़ा है। यहां पौधे, फूल और बीज जैसे सामान बिना परमिट लाना मना है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनके जरिए कीट, बीमारियां और जैविक असंतुलन फैल सकता है।

Yojana Blog.IN

Get all the latest updates related to Government Schemes, Sarkari Yojana, Education News, Sarkari Result, Admit Card, Latest Jobs, beneficiary lists, online application forms, eligibility criteria, and official government services at one trusted platform. Yojanablog.in provides accurate, fast, and easy-to-understand information to help users stay updated with every important government announcement. Visit now for daily updates on PM Kisan Yojana, सरकारी योजनाएँ, recruitment notifications, exam updates, and other essential public welfare information.

Related Posts

kaish alam

KAISH ALAM

I am Kaish Alam, a Hindi content writer and digital researcher. I share simple, accurate, and reliable information related to government schemes, education news, latest jobs, results, and official updates to help readers stay informed with timely and trusted content.

Leave a Comment