Trusted Portal for Sarkari Yojana Updates

Sarkari Yojana
LIVE -- SARKARI JOB FIND, SARKARI KAAM & YOJANA

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

गाजीपुर में हैरान कर देने वाला मामला: पति ने ही कराई पत्नी की शादी उसके प्रेमी से, कहा- “मुझे नीले ड्रम में नहीं जाना”

kaish alam

By KAISH ALAM

Published on:

गाजीपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की मां की शादी उसी के प्रेमी से करा दी। महिला के दोनों बच्चे अब अपने पिता के पास रहेंगे। पति का कहना है कि उसने पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने मजबूरी में ये कदम उठाया। पति ने साफ कहा – “मैं उसे जबरदस्ती घर में रखकर नीले ड्रम में नहीं जाना चाहता।” यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दो बच्चों की मां का अफेयर

मामला खानपुर थानाक्षेत्र के जमीन संदल गांव का है। गांव निवासी अशोक बिंद की शादी कुछ साल पहले बिंदपुरवा की रहने वाली रेखा बिंद से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं—5 साल का बेटा और 3 साल की बेटी। परिवार का खर्च चलाने के लिए अशोक मजदूरी करता है। इस बीच रेखा का अफेयर गांव के ही युवक सागर बिंद से हो गया।

अशोक को पत्नी और सागर के रिश्ते की जानकारी मिल गई थी। उसने कई बार रेखा को समझाया और सागर को भी चेताया, लेकिन दोनों ने उसकी बात नहीं मानी।

प्रेमी संग घर छोड़कर भाग गई थी पत्नी

25 अगस्त को रेखा अपने प्रेमी सागर के साथ घर छोड़कर भाग गई। इसके बाद 1 सितंबर को उसने एसपी को पत्र भी भेजा। जब रेखा पर पति की समझाइश का कोई असर नहीं हुआ तो अशोक ने सीधे पत्नी से पूछ लिया कि आखिर वह चाहती क्या है। रेखा ने साफ कहा कि वह अपने प्रेमी सागर के साथ ही रहना चाहती है।

थक-हारकर अशोक ने परिवार से चर्चा के बाद फैसला लिया और पत्नी की शादी खुद उसके प्रेमी से करा दी।

पत्नी का लिखित बयान

रेखा ने लिखित में यह भी दिया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहेगी और दोनों बच्चे अपने पिता अशोक के पास रहेंगे। उसने यह भी कहा कि वह अशोक को तलाक देकर सागर के साथ कोर्ट मैरेज करेगी। इस पत्र पर सागर ने भी सहमति जताई और रेखा से शादी करने की बात लिखी। इसके बाद अशोक ने औपचारिक रूप से पत्नी की शादी सागर से करवा दी।

यह अनोखा मामला अब पूरे गाजीपुर और आसपास के गांवों में चर्चा का बड़ा कारण बना हुआ है।

Yojana Blog.IN

Get all the latest updates related to Government Schemes, Sarkari Yojana, Education News, Sarkari Result, Admit Card, Latest Jobs, beneficiary lists, online application forms, eligibility criteria, and official government services at one trusted platform. Yojanablog.in provides accurate, fast, and easy-to-understand information to help users stay updated with every important government announcement. Visit now for daily updates on PM Kisan Yojana, सरकारी योजनाएँ, recruitment notifications, exam updates, and other essential public welfare information.

Related Posts

kaish alam

KAISH ALAM

I am Kaish Alam, a Hindi content writer and digital researcher. I share simple, accurate, and reliable information related to government schemes, education news, latest jobs, results, and official updates to help readers stay informed with timely and trusted content.

Leave a Comment