Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

 

7 Free Govt Apps for Indian 2025 – सरकार के 7 जरूरी एप्स जो हर भारतीय के मोबाइल में होने चाहिए

By Kaish Alam

Published on:

7 Free Govt Apps for Indian 2025

7 Free Govt Apps for Indian 2025: भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया की दिशा में कई कदम उठाए हैं, जिनमें कुछ खास मोबाइल एप्स भी शामिल हैं जो आम नागरिकों के लिए न सिर्फ फायदेमंद हैं बल्कि रोज़मर्रा के कई कामों को आसान भी बनाते हैं। साल 2025 में अगर आप भी अपने मोबाइल में सरकारी एप्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकता है। यहां हम बात कर रहे हैं उन 7 फ्री सरकारी एप्स की, जो हर भारतीय के फोन में जरूर होने चाहिए।

1. UMANG App 

UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) भारत सरकार का बहुपयोगी एप है जिसमें 1000 से ज्यादा सरकारी सेवाएं शामिल हैं। चाहे आपको EPFO से जुड़ी जानकारी चाहिए हो, गैस बुक करनी हो, पेंशन स्टेटस चेक करना हो या डिजीलॉकर से दस्तावेज़ डाउनलोड करने हों — सब कुछ एक ही एप से संभव है।

2. DigiLocker 

अब आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या मार्कशीट की फिजिकल कॉपी रखने की ज़रूरत नहीं। डिजीलॉकर भारत सरकार की एक डिजिटल लॉकर सेवा है जहां आप अपने दस्तावेज़ सुरक्षित रख सकते हैं और जब चाहे, जहां चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. mAadhaar App 

UIDAI का यह एप आधार कार्डधारकों के लिए बेहद जरूरी है। इससे आप अपने आधार को लॉक/अनलॉक कर सकते हैं, आधार अपडेट कर सकते हैं और ई-आधार डाउनलोड भी कर सकते हैं।

4. BHIM App 

BHIM (Bharat Interface for Money) भारत सरकार की ओर से बनाया गया एक UPI आधारित एप है जिससे आप सीधे अपने बैंक खाते से पैसे भेज या मंगा सकते हैं। यह एप गांव से लेकर शहर तक तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

5. Aarogya Setu

हालांकि यह एप कोविड-19 के दौरान चर्चित हुआ था, लेकिन अब इसे स्वास्थ्य निगरानी, पास के हेल्थ सेंटर की जानकारी और हेल्थ स्टेटस चेक करने जैसे कामों के लिए अपडेट किया गया है।

6. MParivahan 

अगर आपके पास गाड़ी है तो यह एप ज़रूर होना चाहिए। MParivahan एप से आप RC, DL, चालान और वाहन की जानकारी मिनटों में देख सकते हैं। साथ ही, इस पर आप गाड़ी की वर्चुअल कॉपी भी रख सकते हैं।

7. Indian Weather App

IMD द्वारा बनाया गया यह एप किसानों और आम नागरिकों दोनों के लिए फायदेमंद है। इस एप से आप मौसम की सटीक भविष्यवाणी, बारिश, तापमान और हवा की जानकारी ले सकते हैं।

Free Govt Apps Important Links

ऐप का नाम सुविधा डेवलपर डाउनलोड लिंक
UMANG सभी सरकारी सेवाएं भारत सरकार umang.gov.in
DigiLocker डिजिटल दस्तावेज़ MeitY/UIDAI digilocker.gov.in
mAadhaar आधार से जुड़ी सेवाएं UIDAI uidai.gov.in
BHIM यूपीआई पेमेंट NPCI bhimupi.org.in
Aarogya Setu स्वास्थ्य निगरानी भारत सरकार aarogyasetu.gov.in
MParivahan वाहन/लाइसेंस की जानकारी MoRTH parivahan.gov.in
Indian Weather App मौसम की जानकारी IMD mausam.imd.gov.in

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों और सार्वजनिक सूचनाओं पर आधारित है। किसी भी सरकारी ऐप या सेवा का इस्तेमाल करने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से जानकारी की पुष्टि जरूर करें।

Leave a Comment