Labour Card Apply Online: भारत की केंद्र सरकार और राज्य सरकार गरीब क्षेत्र के मजदूर भाइयों के लिए लेबर कार्ड योजना चलाई जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिहाड़ी मजदूरों को वर्तमान में जो सरकारी योजनाएं भारत में चल रही है। उनका लाभ लेबर कार्ड धारकों को देना है। लेबर कार्ड को मजदूरी कार्ड के नाम से भी जाना जाता है। यह दोनों कार्ड एक ही है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप अपना लेबर कार्ड कैसे बना सकते हैं। और मजदूर कार्ड के अंतर्गत जो सरकारी योजनाएं चल रही हैं उनका लाभ आप कैसे लेंगे और कौन-कौन सी योजनाएं लेबर कार्ड के माध्यम से भारत में चलाई जा रही हैं। उनके बारे में सभी जानकारी हम आपको बताएंगे।
मजदूरी कार्ड बनाने की क्या प्रक्रिया है?
अगर आप अपना लेबर कार्ड बनवाना चाहते हैं। तो इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। जिसके माध्यम से आप अपना अपना मजदूरी कार्ड अपने ही मोबाइल से बना सकते हैं। अगर आपको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि अब आप अपने मोबाइल से अपना मजदूरी कार्ड कैसे बनाएं। तो इसके लिए आप सीएससी केंद्र पर जाकर या पंचायत सहायक में जाकर अपना मजदूरी कार्ड ऑनलाइन करा सकते हैं
इसे भी पढे : Birth Certificate Apply Online: खुशखबरी इस आसान तरीके से बनाएं अपना जन्म प्रमाण पत्र, आवेदन शुरू
आपके पास लेबर कार्ड है तो आपको क्या लाभ मिलेंगे?
भारत सरकार लेबर कार्ड को लेकर समय-समय पर नहीं योजनाएं चालू करती रहती है। जिसके पास लेबर कार्ड होता है उन्हें इन नई योजनाओं में सबसे पहले प्राथमिकता दी जाती है। जैसे इस योजना के तहत शादी अनुदान योजना, शिशु पालन योजना आदि वर्तमान में चल रही हैं। शादी अनुदान योजना में आपको 51000 तक का लाभ प्रदान किया जाता है।
मजदूरी कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- पहचान पत्र आदि
लेबर कार्ड कैसे बनाएं?
अगर आपके पास भी मजदूर कार्ड नहीं है तो हम आपको बता दें कि लेबर कार्ड बनाने का सबसे आसान तरीका यह है कि आप अपने ग्राम में जो ही पंचायत ऑफिस बने हुए हैं। उन में जाकर अपने पंचायत सहायक से बात करें उन्हें बताएं कि आप लेबर कार्ड बनवाना चाहते हैं। और अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर जाएं उसके बाद आपका पंचायत सहायक आपका मजदूरी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर देंगे उसके दो-तीन दिन बाद ही आपका लेबर कार्ड बनकर आ जाएगा।